फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health

वीडियो कांफ्रेंसिंग से मरीजों का कर रहे इलाज

Sat, 21 Sep 2019 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
health
मुस्करा। राज्य सरकार की दूरस्थ चिकित्सा मुहिम के चलते प्रदेश में प्रत्येक जिले के सीएचसी में टेली मेडिसन केंद्र चलाए जा रहे हैं। इस तकनीकी में डाक्टर कहीं दूर बैठकर मरीज का इलाज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कर रहे हैं। ऐसा ही केंद्र जनपद के मुस्करा सीएचसी में बनाया गया है। जहां मरीज मात्र एक रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा कर दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद के अपोलो हास्पिटल के डाक्टरों से अपना इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में मेडिकल कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। जो मरीज को देखकर उसके रोग के अनुसार स्पेशलिस्ट डाक्टर से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संपर्क कर सीधे डाक्टर से मरीज को परामर्श दिलवाते हैं। डाक्टर की सलाह पर दवा सीएचसी से मुफ्त मरीज को दी जाती है। इस सेवा का लाभ कोई भी ले सकता है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीज बहुत ही खुश हैं, जो कि राज्य सरकार की इस मुहिम की सराहना कर रहे हैं। साथ ही पोलो टेली मेडिसन हेल्थ केयर सर्विस का भी धन्यवाद कर रहे हैं। टेली मेडिसन केंद्र कर्मचारी विजय कांत व ज्योति सोनकर ने बताया कि एक दिन की टेली ओपीडी में अपोलो के डाक्टर लगभग 20 से अधिक मरीजों को देखकर चिकित्सा परामर्श देते हैं। जिससे मरीजों को आराम मिला है और वह पूर्णतया संतुष्ट भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed