{"_id":"60a6a1dc8ebc3ea2c45d3f2f","slug":"health-hamirpur-news-corona-hamirpur-news-knp629496646","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से अधिवक्ता की मौत, 12 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से अधिवक्ता की मौत, 12 संक्रमित मिले
विज्ञापन
हमीरपुर। दो सप्ताह से लखनऊ में भर्ती सुमेरपुर निवासी अधिवक्ता की कोरोना से मौत हो गई। वहीं गुरुवार को जिले में 12 लोग संक्रमित मिले हैं। 15 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। गुरुवार 24 केंद्रों में टीकाकरण किया गया।
नगर पंचायत भरुआसुमेरपुर के पूर्व सभासद अधिवक्ता संदीप सिंह उर्फ पिंकू की कोरोना से इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। संदीप को 7 मई को कोरोना की पुष्टि हुई थी। उन्हें लखनऊ के डीआरडीए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 18 मई की रात 10:30 बजे उनकी मौत हुई। वह वकालत पेशे से भी जुड़े थे। उधर, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।
सीएमओ डॉ. आरके सचान ने बताया गुरुवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से कुल 12 संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 5148 हो गई है। 15 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4908 हो गई है। गुरुवार को 1511 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 3.80 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।