फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Health check-up of 46 Haj pilgrims was done and training was done

Hamirpur News: 46 हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया प्रशिक्षण

Tue, 30 Apr 2024 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 30 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 46 Haj pilgrims was done and training was done
मौदहा (हमीरपुर)। जनपद से 46 लोग इस वर्ष हज यात्रा में जाएंगे। इनका मदरसा यादगार मोहम्मदी हुसैनी में टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही हज का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

ट्रेनर्स हाजी मास्टर जहांगीर ने बताया कि इस वर्ष जिले के विभिन्न स्थानों से 46 हज यात्री हज यात्रा को जाएंगे। इनमें हमीरपुर से दो, मौदहा से 24 और राठ क्षेत्र से 20 हज यात्री शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सानिद व डॉ. शाहिद तथा फार्मासिस्ट अखिलेश सचान की टीम ने हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण किया।
विज्ञापन

मदरसा हलीम मुस्लिम रहमानिया के मौलाना अत्ताउर्रहमान ने बताया कि उक्त टीकाकरण हज यात्रियों के लिए आवश्यक है। बांदा से आए ट्रेनर्स हाजी जहांगीर व गुलाम मुस्तफा ने हज के दौरान परेशानियों से बचने के उपाय बताए। इस मौके पर मदरसा के प्रधानाचार्य नसीम आलम, डॉ. मुकीम, जफर मास्टर सहित समस्त स्टाप मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed