{"_id":"5eef9d758ebc3e433011384c","slug":"hangaama-hamirpur-news-knp5668047136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्चियों के बदलने का आरोप, सीएचसी में हंगामा, तीन घंटे तक चले हंगामे से रही अफरातफरी, लोगों के समझाने पर मामला निपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बच्चियों के बदलने का आरोप, सीएचसी में हंगामा, तीन घंटे तक चले हंगामे से रही अफरातफरी, लोगों के समझाने पर मामला निपटा
विज्ञापन
राठ सीएचसी में बच्चियां बदलने को लेकर विवाद करते दोनों पक्ष
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। सीएचसी में प्रसूता के परिजनों ने नवजात बच्ची बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सीएचसी स्टाफ व मौके पर मौजूद लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। इस दौरान करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा।
कोतवाली क्षेत्र के पथनौड़ी निवासी सुनीता पत्नी पर्वत सिंह ने बताया बहू पूनम (26) पत्नी राजेश कुमार को शनिवार शाम सीएचसी में भर्ती कराया था। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुत्री हुई। 10 मिनट बाद पुरैनी गांव की गीता पत्नी देवेंद्र ने भी बच्ची को जन्म दिया। स्टाफ ने दोनों बच्चियों का वजन करने के बाद उन्हें गर्मी देने के लिए मशीन में लिटा दिया।
पथनौड़ी की आशा कार्यकर्ता ने एक बच्ची को उठाकर पूनम के पास लिटा दिया। पुरैनी की गीता के परिजन दूसरी बच्ची को उठा लाए। इस पर प्रसूता गीता ने बच्ची को देखकर बताया यह उसकी बेटी नहीं है। जानकारी होने पर सीएचसी स्टाफ ने बच्चियों के वजन के अनुसार उन्हें सौंप दिया। यह देख सुनीता व उसके परिजनों ने बच्ची बदलने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। अस्पताल में मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पूनम के परिजन नवजात बच्ची को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। अधीक्षक डॉ. आरके कटियार ने कहा बच्चियों के कपड़े बदलने पर विवाद हुआ था। परिजनों को समझा दिया गया है।