{"_id":"63752b4d7d7d12139e41128d","slug":"hamirpur-youth-attempted-suicide-by-slitting-throat-hamirpur-news-knp728680990","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर : युवक ने गला रेत कर आत्महत्या का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर : युवक ने गला रेत कर आत्महत्या का किया प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। ट्रेन में लूट के मामले में हिरासत में लिया गया कस्बे का युवक भाग निकला। जीआरपी ने दोबारा घेरा तो उसने अपना गला काट लिया। पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया है। युवक ने मुख्यमंत्री और अधिकारियों से जीआरपी कर्मियों की शिकायत की है।
कस्बे के वार्ड संख्या 15 पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले गोलू गुप्ता को बांदा जीआरपी ने लूट के संदेह में शनिवार को हिरासत में लिया था। लूट का शिकार हुई महिला ने गोलू के वारदात में शामिल होने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद भी जीआरपी ने उसे नहीं छोड़ा।
सोमवार को जीआरपी उसे लेकर कस्बे में आई थी। मौका पाकर युवक भाग निकला। सोमवार रात जीआरपी ने उसके घर पर छापा मारा था। मंगलवार शाम करीब छह बजे जीआरपी कर्मियों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
इस पर गोलू ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। इससे जीआरपी कर्मियों के होश उड़ गए। जीआरपी कर्मी वहां से चले गए। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे गोलू ने जीआरपी कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर शिकायत की। पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
भाई विनीत गुप्ता ने जीआरपी कर्मियों पर परिवार के लोगों को परेशान करने और गोलू को लूटकांड में फंसाने का आरोप लगाया। जीआरपी की शिकायत मुख्यमंत्री और प्रदेश के आला अफसरों से की गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने उत्पीड़न और हिरासत से भागने से इन्कार किया है।