{"_id":"61af64c4bb939e3cb517eb14","slug":"hamirpur-wife-did-not-return-from-maternal-home-husband-set-himself-on-fire-youth-had-tried-suicide-by-drinking-dye-earlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: मायके से पत्नी नहीं लौटी, पति ने खुद को लगाई आग, पहले डाई पीकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: मायके से पत्नी नहीं लौटी, पति ने खुद को लगाई आग, पहले डाई पीकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका था युवक
Tue, 07 Dec 2021 07:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
मायके से पत्नी नहीं लौटी, पति ने खुद को लगाई आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के मौदहा में शादी के बाद से मायके गई पत्नी बार बार बुलाने के बाद भी ससुराल नहीं आई। इससे क्षुब्ध युवक ने मंगलवार को खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सिजनौड़ा निवासी सुरेश (25) की ससुराल बांदा जिले के चिल्ला थानाक्षेत्र के चकला गांव में है। शादी के बाद सुरेश बाहर मजदूरी करने गया तो पत्नी मायके चली गई थी। कुछ दिन पहले सुरेश गांव लौटा तो पत्नी को बुलाया, लेकिन वह ससुराल आने को राजी नहीं हुई।
इससे दुखी होकर उसने डाई पीकर जान देने की कोशिश की थी। परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। इसके बाद भी बार बार बुलाने पर पत्नी आने को राजी नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर मंगलवार को छह पर चढ़कर सुरेश ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली।
विज्ञापन
चीख पुकार चुनकर पहुंचे परिजन ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर जान देने की कोशिश की है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।