{"_id":"626c3a28e5eef20f345967a6","slug":"hamirpur-train-chalegi-hamirpur-news-knp694051435","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मई से कानपुर खजुराहो के मध्य चलेगी पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मई से कानपुर खजुराहो के मध्य चलेगी पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। पिछले दो वर्ष से बंद खजुराहो कानपुर पैसेंजर दो मई से रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी। इसका आदेश शुक्रवार को रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक डीके वर्मा ने जारी किया है।
कोरोना काल शुरू होते ही कानपुर खजुराहो एवं खजुराहो कानपुर पैसेंजर को बंद कर दिया गया था। कानपुर से बांदा के मध्य चलने वाली तमाम ट्रेनों को कोरोना काल खत्म होते ही बहाल कर दिया गया था, लेकिन कानपुर खजुराहो एवं खजुराहो कानपुर पैसेंजर ट्रेन को नहीं चलाया जा रहा था। इसके चलाने के लिए अर्से से व्यापार मंडल सहित अन्य सामाजिक संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ता अपनी आवाज बुलंद कर रेलवे सहित केंद्रीय मंत्रियों, सांसद, विधायक को ज्ञापन सौंपे थे। शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक डीके वर्मा ने इस पैसेंजर ट्रेन को चलाने का आदेश जारी कर दिया है।
यह दो मई को शाम 4:20 बजे पर कानपुर सेंट्रल से खजुराहो के लिए रवाना होकर शाम 6:17 बजे पर कस्बा आएगी और रात 11 बजे खजुराहो पहुंचेगी। तीन मई की सुबह 4:05 बजे खजुराहो से कानपुर के लिए रवाना होगी। महोबा, बांदा से होकर यह सुबह 8:10 बजे पर कस्बे में आएगी और कानपुर सेंट्रल 10:40 बजे पर पहुंचेगी।