Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur tops the state again in CM dashboard ranking

Hamirpur News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में हमीरपुर प्रदेश में फिर अव्वल

Sat, 11 Apr 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 11 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur tops the state again in CM dashboard ranking
हमीरपुर। जनपद को वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च माह में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। राजस्व व विकास के संयुक्त इंडेक्स में जिले ने 95.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। खास बात यह है कि वर्ष 2024-25 में भी मार्च माह की रैंकिंग में हमीरपुर पहले स्थान पर रहा था। खनिज राजस्व वसूली में भी अव्वल रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया गया। इसके अलावा डेटा शुद्धता और समयबद्धता के आधार पर लगभग सभी योजनाओं में ए ग्रेड प्राप्त किया। सीमित संसाधनों के बावजूद तकनीकी मॉनिटरिंग और टीमवर्क के बल पर जिले ने 75 जनपदों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राजस्व संग्रह, विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं में जिले का प्रदर्शन विशेष रूप से बेहतर रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री अवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, छात्रवृत्ति, पेंशन, विद्युत सेवाएं समेत अनेक योजनाओं में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इसके अलावा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, इ-खसरा, राजस्व वसूली, पीएम स्वनिधि, शहरी आवास योजना समेत कई सेवाओं में भी जिले को ए ग्रेड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम की प्रतिबद्धता और अनुशासन का परिणाम है। बीते दिनों ही खनिज राजस्व में जिले को पहला स्थान प्राप्त हुआ था। मार्च माह में 65 करोड़ के राजस्व के सापेक्ष 162.85 करोड़ राजस्व प्राप्त किया। वार्षिक लक्ष्य 532 करोड़ था, जिसमें 502.23 करोड़ राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed