फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

सत्रह केंद्रों में 727 किशोरों ने लगवाई पहली डोज

Tue, 04 Jan 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news
मौदहा सीएचसी में वैक्सीन लगवाता किशोर। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को बचाने को लेकर सोमवार से जनपद के 17 केंद्रों में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। 727 किशोरों ने कोरोना रोधी टीका की पहली डोज लगवाई।
विज्ञापन

सुबह से ही बूथों में टीका लगवाने वालों की भीड़ लगने लगी। शाम होते-होते बड़ी संख्या में किशोर-किशोरियों ने टीका लगवाकर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेश चंद्रा ने बताया कि 727 किशोर-किशोरियों को प्रथम डोज लगाई गई है। 17 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें प्रथम चरण में 77450 किशोरों का लक्ष्य मिला है। कहा कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इसके लिए लाभार्थी को आधार आदि मान्य पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

कोरोना को है हराना, टीका अवश्य लगवाना
शहर निवासी भाई-बहन प्राप्ति सागर व तरुण सागर कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाने सदर अस्पताल पहुंचे। कहा कि कुछ लोग टीकाकरण को लेकर गलत अफवाह फैलाते हैं। कहा कि सभी युवाओं से गुजारिश है कि अपने परिवार, गांव, शहर व देश के खातिर कोरोना से बचने के लिए टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरारा ब्लॉक में अधिक हुआ टीकाकरण
सोमवार को पहले दिन सबसे अधिक सीएचसी कुरारा में 388 किशोरों ने टीका लगवाए। वहीं सुमेरपुर में 60, मौदहा में 61, मुस्करा में 13, सरीला 20, नौरंगा 40, राठ 22, गोहांड 98 व सदर अस्पताल में 25 किशोरों ने टीकाकरण कराया है।

61 युवाओं का हुआ टीकाकरण
मौदहा संवाद के अनुसार ओमिक्रॉन से बचाव के लिए टीका सबसे कारगर साबित हो रहा है। पहले दिन टीका के प्रति किशोर- किशोरियां कम संख्या में सीएचसी पहुंचे। दो केंद्रों पर 61 युवाओं ने ही कोवैक्सीन का टीका लगवाया। अधीक्षक डॉ.जय प्रकाश साहू ने बताया कि टीकाकरण के लिए कस्बा व सिसोलर में अभियान सुबह से ही शुरू किया गया। लेकिन पहले दिन मात्र 61 युवा ही टीका लगवाने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed