फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news,hamirpur

आयुक्त ने खाद्य वितरण केंद्र व पीसीएफ सुमेरपुर का किया निरीक्षण

Tue, 26 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news,hamirpur
सुमेरपुर के पंधरी गांव में खाद के बारे में किसानों से जानकारी लेते मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। डीएपी खाद वितरण में आ रही कठिनाइयों को लेकर मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने शहर के सर्किट हाउस में बैठक ली। सहकारी समितियों, पीसीएफ केंद्रों में खाद की उपलब्धता न कर पाने में कड़ी नाराजगी व्यक्त कर सहायक निबंधक सहकारिता को चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मंडलायुक्त को बताया कि 500 मीट्रिक टन खाद आरसीएफ कानपुर से सोमवार को ही जनपद के लिए आ रही है। मंगलवार तक 1000 मीट्रिक टन और खाद उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा 1500 मीट्रिक टन इफ्को द्वारा जनपद की सोसाइटी के लिए पारादीप उड़ीसा से मंगाई गई है। इसके अलावा 1000 मीट्रिक टन और खाद आ रही हैं। इस प्रकार अब 2 से 3 दिनों में जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता 4000 मीट्रिक टन हो जाएगी। मंडलायुक्त ने कहा कि खाद की किसी भी तरह से कालाबाजारी न होने पाए। जिन ब्लाकों में खाद की अधिक मांग है। उन समितियों पर खाद अधिक पहुंचाएं।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार मंडलायुक्त ने कस्बे के खाद वितरण केंद्र एवं पीसीएफ के किसान सेवा केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से बात की। कहा सभी कृषकों को खाद मिलेगी। परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि किसानों को क्रमिक रूप से पर्ची देकर खाद का वितरण करें। वितरण केंद्रों पर पुलिस फोर्स भी लगी रहे। तत्पश्चात उन्होंने पंधरी स्थित बुंदेलखंड खाद एवं बीज भंडार का निरीक्षण किया। जहां पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी आदि मौजूद पाई गई। इस मौके पर डीएम डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, एसपी कमलेश कुमार दीक्षित, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, उप कृषि निदेशक डॉ. सरस कुमार तिवारी, एआर सहकारिता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंडा फटकारने पर लाइन में लगे किसान
कुरारा। पीसीएफ केंद्र में खाद के लिए सुबह से सैकड़ों किसानों के एकत्र हो जाने पर केंद्र प्रभारी को पसीना छूट गया। पुलिस के आने के बाद भी हंगामा शांत नहीं हुआ तो खाद वितरण करने से हाथ खड़े कर दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर संजय मीणा की मौजूदगी में कोतवाली निरीक्षक आनंद कुमार सिंह को लाइन में लगने के किसानों पर बल प्रयोग करना पड़ा। तब कहीं जाकर खाद का वितरण शुरू हो सका। पीसीएफ केंद्र पर मौजूद जल्ला निवासी मानस प्रताप,राजा तिवारी, अरविंद कुशवाहा ने बताया बिना खाद बुवाई नहीं हो पा रही है। साधन सहकारी समिति कुरारा, कुसमरा, बेरी में खाद नहीं है। कहा खाद आने की खबर पर सुबह 6 बजे से लगे हैं। पीसीएफ केंद्र प्रभारी जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि रविवार को चार सौ बोरी खाद आई थी। वितरण करने के लिए पुलिस बुलाने के बाद भी किसानों का हंगामा शांत नहीं हुआ। (संवाद)

खाद के लिए सुबह पांच बजे से लाइन में लग गए किसान
भरुआसुमेरपुर। कस्बे में सुबह पांच बजे से ही किसान खाद के लिए लाइन पर लग गए। लेकिन सुबह 10 बजे समितियों के खुलने के बाद ही खाद का वितरण शुरू हुआ। जो कुछ घंटे में ही समाप्त हो गई। तमाम किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सहकारी समितियों में खाद न होने से किसानों में हाहाकार मचा है। पीसीएफ केंद्र प्रभारी ने बताया कि उनके पास सिर्फ 400 बोरी खाद आई है। वितरण कार्यालय समयानुसार शुरू किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed