{"_id":"6341be4b87aa87406516cc30","slug":"hamirpur-manure-distributed-under-police-guard-farmers-returned-disappointed-hamirpur-news-knp7222633155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर : पुलिस के पहरे में बंटी गई खाद, निराश लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर : पुलिस के पहरे में बंटी गई खाद, निराश लौटे किसान
विज्ञापन
मौदहा कस्बे में पीसीएफ केंद्र में खाद के लिए लाइन में बैठे किसान। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। रबी फसल की बुआई अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुई है लेकिन सहकारी समितियों पर खाद की कमी आ गई है। कस्बे की क्रय विक्रय समिति और पीसीएफ गोदाम पर खाद बंटवाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। सुबह से लाइन लगाने के बाद भी बड़ी संख्या में किसान को खाली हाथ लौटना पड़ा।
खाद लेने के लिए शनिवार सुबह से ही सहकारी क्रय विक्रय और पीसीएफ के गोदामों के बाहर किसानों की भीड़ जमा हो गई। केंद्र खुलते ही खाद के लिए मारामारी होने लगी। इस पर केंद्र प्रभारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने किसानों की लाइनें लगवाकर खाद बंटवाई। पीसीएफ गोदाम संचालक का कहना है कि खाद पर्याप्त मात्रा में आई है और सभी को खाद मिलेगी। किसान अधिक से अधिक खाद लेना चाहते हैं, जिसके चलते दिक्कत आई थी।
भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार पीसीएफ किसान सेवा केंद्र, क्रय विक्रय सहकारी समिति और क्षेत्रीय सहकारी समिति में एक-एक ट्रक डीएपी आई थी। जानकारी होने पर सुबह 6 बजे से ही किसान पहुंच गए। दोपहर तक खाद खत्म हो गई। किसानों को बगैर खाद के लौटना पड़ा।
विज्ञापन
बिरखेरा निवासी किसान रामपाल, पंधरी के शिवकरन, भौनिया के अरविंद पाल आदि ने बताया कि खाद नहीं मिल पाई। इन किसानों ने केंद्र प्रभारी पर वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया।
केंद्र प्रभारी शिव सिंह ने खतौनी में दर्ज रकबे के आधार पर खाद दी जा रही है। 600 बोरी डीएपी शुक्रवार को आई थी। 500 बोरी शनिवार को आ गई है। इसका वितरण रविवार को किया जाएगा। क्रय विक्रय सहकारी समिति के सचिव मोहित त्रिपाठी ने बताया कि 500 बोरी डीएपी दोपहर तक बांटी गई।