फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Double murder on the night of Ram Navami causes a stir victims killed with an axe and gunfire

हमीरपुर: रामनवमी की रात डबल मर्डर से सनसनी, कुल्हाड़ी और गोली मारकर हत्या, फल विक्रेता केस में खुलासे की जुगत

Tue, 20 Oct 2026 10:26 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 20 Oct 2026 10:26 AM IST
सार

Hamirpur News: जिले में बिaवार थाना क्षेत्र के ऊपरी गांव में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर छोटे वर्मा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वहीं, जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा में मंदिर से लौट रहे संजय उर्फ संजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा, शहर में फल विक्रेता राजकुमार निषाद की मौत के मामले में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
Hamirpur Double murder on the night of Ram Navami causes a stir victims killed with an axe and gunfire
संजय उर्फ संजू, छोटे वर्मा और राजकुमार निषाद की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में रामनवमी की रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या की वारदातों से सनसनी फैल गई। बिंवार थाना क्षेत्र के ऊपरी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में छोटे वर्मा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। वहीं, जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा में संजय उर्फ संजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

बिंवार की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने जानकारी दी, जबकि इटैलिया बाजा की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सरीला शाहरुख खान ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। इससे पहले शहर में फल विक्रेता राजकुमार निषाद की मौत के मामले में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

बच्चों के विवाद में छोटे वर्मा की हत्या
बिंवार थाना क्षेत्र के कमलेश का पुरवा, ऊपरी गांव में 19 अक्टूबर की रात बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर छोटे वर्मा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमले में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिवार थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज करने की चल रही प्रक्रिया
पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित पक्ष से शिकायत प्राप्त कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

इटैलिया बाजा में युवक की गोली मारकर हत्या
जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव में सोमवार रात करीब 8:30 बजे संजय उर्फ संजू की गोली लगने से मौत हो गई। वह गांव के पास स्थित मंख्यौ दाऊ देवी मंदिर में मुंडन संस्कार के आयोजन में शामिल होने गया था। मंदिर से गांव लौटते समय रास्ते में उसे गोली मार दी गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ ले गए।

शराब पार्टी के दौरान चखने को लेकर हुआ था विवाद
यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब पार्टी के दौरान चखने को लेकर विवाद हुआ था। क्षेत्राधिकारी सरीला शाहरुख खान के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले में जांच और विधिक कार्रवाई जारी है।

फल विक्रेता की मौत के मामले में सिर में मिली थी गोली
कालपी चौराहे पर फल का ठेला लगाने वाले राजकुमार निषाद उर्फ राजू की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई थी। उनकी मौत के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कालपी चौराहे पर शव रखकर जाम लगाया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed