{"_id":"63485ddb3f55d87d463a9f0c","slug":"hamirpur-crowd-of-farmers-gathered-as-soon-as-dap-arrived-hamirpur-news-knp7231227157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर : डीएपी आते ही उमड़ी किसानों की भीड़ पुलिस के साएं में बटी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर : डीएपी आते ही उमड़ी किसानों की भीड़ पुलिस के साएं में बटी खाद
विज्ञापन
सुमेरपुर के किसान सेवा केंद्र में खाद वितरित कराती पुलिस।संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर/राठ (हमीरपुर)। सहकारी समितियों में डीएपी लेने के लिए गुुरुवार को किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों में धक्का मुक्की और विवाद होने पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लाइनें लगवाकर खाद बंटवाई। करवाचौथ त्योहार को देखते हुए महिला किसानों को पहले खाद दी गई।
दो दिन बाद सहकारी समितियों में डीएपी पहुंचने के कारण भीड़ लग गई थी। पहले खाद लेने के लिए किसानों में धक्का मुक्की के साथ कहासुनी होने लगी। क्रय विक्रय सहकारी समिति एवं पीसीएफ के किसान सेवा केंद्र प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लाइनें लगवाकर 500-500 बोरी डीएपी बंटवाई।
सहकारी समिति के सचिव शुभम त्रिपाठी ने बताया कि राजेश कुमारी, रन्नो, सुनैना, भभौरा की मायादेवी, तारावती धुंधपुर, राधा नदेहरा, शांति दरियापुर सहित 50 महिला किसानों को पहले खाद दी गई।
विज्ञापन
पीसीएफ के किसान सेवा केंद्र में रेखा व रानी सुमेरपुर, कल्पना पाटनपुर, उषा देवी चन्दपुरवा, गेंदारानी भौनिया, गुड़िया कुंडौरा, रोशनी समेत 40 महिला किसानों को अलग लाइन लगवाकर खाद दी गई। केंद्र के प्रभारी शिव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी खाद बांटी जाएगी।
राठ में पांच दिन बाद समिति पर खाद मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। पहले खाद लेने के लिए किसानों में धक्का मुक्की व विवाद होने लगा। समिति के प्रभारी मनमोहन सिंह यादव ने पुलिस बुलाई। पुलिसकर्मियों ने लाइन लगवाकर किसानों को खाद बंटवाई।
मनमोहन यादव ने बताया 500 बोरी खाद शाम तक बांटी गई। शिवनंदन, सिद्धगोपाल, रामकुमार, मानसिंह आदि किसानों ने बताया कि दो बोरी खाद ही मिली है। इससे काम नहीं चल पाएगा।