फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Bike rider hit dumper going ahead, one killed, two injured

हमीरपुर: बाइक सवार आगे चल रहे डंपर में घुसे, एक की मौत, दो घायल

Sun, 24 Oct 2021 12:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Oct 2021 12:30 PM IST
Hamirpur: Bike rider hit dumper going ahead, one killed, two injured
हादसे में घायल हुए बाइक सवार - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे की फैक्टरी एरिया से घर वापस आ रहे बाइक सवार तीन युवक आगे चल रहे डंपर में घुस गए। जिससे एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


सुमेरपुर कस्बे के चांद थोक मोहल्ला निवासी पवन उर्फ कुल्लू (22) पुत्र रामकिशन धुरिया अपने साथी सुनील पुत्र रामभरोसे व गोनू पंडित के साथ फैक्टरी एरिया से बिना हेलमेट लगाए बाइक से कस्बे की तरफ आ रहे थे। तभी शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बड़े पावर हाउस के पास हाईवे पर आगे जा रहे एक डंपर में पीछे से घुस गए।


जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल भेजा। जहां पवन उर्फ कुल्लू की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सुनील व गोनू पंडित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


मौत के बाद पवन के परिजन शव को लेकर वापस कस्बे में ले आए और बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई मिजाजीलाल ने बताया कि युवक जिस डंपर से टकराए थे। उसका चालक डंपर को लेकर मौके से भाग निकला है। मृतक कार चलाकर परिजनों का सहयोग करता था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed