{"_id":"61cafc10a34858388d07a219","slug":"hamirpur-anticorruption-team-caught-principal-red-handed-taking-bribe-of-15-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: एंटीकरप्शन टीम ने प्रधानाचार्य को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा, फर्जी फंसाने की लगाते रहे गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: एंटीकरप्शन टीम ने प्रधानाचार्य को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा, फर्जी फंसाने की लगाते रहे गुहार
Tue, 28 Dec 2021 05:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 28 Dec 2021 05:30 PM IST
सार
हमीरपुर के राठ कस्बे के बीएनवी इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य नरेशचंद्र को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों एंटीकरप्शन टीम ने दबोचा है।
विज्ञापन
एंटीकरप्शन टीम ने प्रधानाचार्य को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर के राठ में बीएनवी इंटर कालेज के शिक्षक की शिकायत पर लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने स्कूल से प्रभारी प्रधानाचार्य को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। प्रधानाचार्य फर्जी फंसाने का आरोप लगा मदद की गुहार लगाते रहे। टीम कॉलेज के हेड क्लर्क को भी ले गई जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
यूटा के प्रदेश संयुक्त महामंत्री रमाकांत शुक्ला ने बताया कि ब्रह्मानंद इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य नरेश चंद्र ने प्रवक्ता सुघर सिंह की जुलाई 2021 की वेतनवृद्धि नहीं लगाई थी। वेतनवृद्धि लगाने के एवज में प्रधानाचार्य ने 15 हजार रुपये की मांग की। जिसकी शिकायत सुघर सिंह ने यूटा प्रदेश संयुक्त मंत्री से की थी।
यूटा के सहयोग से प्रवक्ता सुघर सिंह ने मामले की शिकायत लखनऊ की एंटी करप्शन टीम से की। लखनऊ से आई पांच सदस्यीय एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार दोपहर विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम हेड क्लर्क विनय महान को भी अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उमाकांत सिंह लोधी का कहना है कि प्रभारी प्रधानाचार्य को फर्जी तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि त्यागमूर्ति स्वामी ब्रह्मानंद की कर्मभूमि शिक्षण संस्थान की छवि खराब करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उधर हमीरपुर कोतवाली में एंटीकरप्शन टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने प्रभारी प्रधानाचार्य नरेश चंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।