फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Half-naked and half-burnt body of a woman found lying in a field

Hamirpur News: खेत में पड़ा मिला महिला का अर्द्धनग्न व अधजला शव

Tue, 28 Oct 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 28 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Half-naked and half-burnt body of a woman found lying in a field
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली अंतर्गत रीवन गांव स्थित गल्ला मंडी के निकट एक खेत के पास एक महिला का अर्द्धनग्न अवस्था में अधजला शव सोमवार दोपहर मिला। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कृषि उत्पादन मंडी समिति के नजदीक खेत के पास चरवाहों ने एक शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। महिला के शव में हरे रंग की साड़ी मिली। बाएं हाथ की हथेली के पिछले हिस्से में ओम तथा व बाएं हाथ की कलाई पर हिंदी अक्षरों से गायत्री लिखा मिला। महिला के दोनों हाथों में चूड़ी व दोनों पैरों में पायल व बिछियां मिली है। पुलिस के अनुसार उम्र लगभग 25 से 32 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा जलाकर उसे अर्द्धनग्न अवस्था में खेतों में फेंके जाने की आशंका जताई है। सीओ मौदहा विनीता पहल ने बताया कि शव का चेहरा जला है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल उमेश सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या कैसे की गई, इसकी जानकारी हो सकेगी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed