फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Gusiari live in , wash in Maudaha

रहते हैं गुसियारी में, नहाते हैं मौदहा में

Mon, 28 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gusiari live in , wash in Maudaha
गुसियारी गांव में कुएं से डिब्बों में पानी भरकर जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

मौदहा (हमीरपुर)। वैसे तो बुंदेलखंड के सभी जिलों में पानी का संकट है लेकिन जिले के गुसियारी गांव में तो पानी खरीदने को लोग मजबूर हैं। पहले तो दस रुपये में बीस लीटर पानी मिल जाता था लेकिन अब उसी के बीस रुपये लिए जा रहे हैं। गांववालों को तो नहाने और कपड़े धोने के लिए भी सोचना पड़ता है। तमाम लोग तो अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर नहाते और पकड़े धोते हैं। गांव में पेयजल योजना के तहत पखवारे में एक बार ही पानी मिलता है। पांच हजार की आबादी वाले इस गांव के लिए एक कुआं ही सहारा है।  

विज्ञापन


अगर किसी को पानी की अहमियत जाननी है तो यहां के लोगों से पूछें। मुस्लिम बहुल आबादी के इस गांव के ज्यादातर लोगों के रिश्तेदार मौदहा कस्बे में रहते हैं। गांवनिवासी मुमताज अहमद, कबीर अहमद, इरशाद आदि ने बताया कि गांव में उन लोगों को नहाने और धोने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इसलिए जुमे को वह लोग अपने रिश्तेदारों के यहां मौदहा जाकर नहाते और कपड़े आदि धोते हैं। गांव में बने एक कुएं में पानी भरनेवालों की आमदरफ्त बनी रहती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को जितनी मशक्कत भोजन बनाने में नहीं होती उससे अधिक पानी लाने में समय बर्बाद करना पड़ता है। गांव के हैसियतदार लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं। यही कारण है कि गांव के दो दर्जन से अधिक लोग इस धंधे में लगे हैं। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवाओं को पानी ढोने का रोजगार मिल गया है। पिछले साल तक दस रुपये में 20 लीटर पानी भरा डिब्बा मिलता रहा है लेकिन महंगाई को देखते इस धंधे से जुड़े निषाद, प्रजापति व मुस्लिम गरीब परिवारों ने प्रति डिब्बा 20 रुपये कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed