फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Grandmother and grandson die in truck collision

हाईवे पार करते समय ट्रक की टक्कर से वृद्धा व पौत्र की मौत

Wed, 15 Dec 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Grandmother and grandson die in truck collision
मौदहा। सड़क पार करते समय दादी और पौत्र को सड़क पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें वृद्धा की घटनास्थल पर मौत हो गई। घायल पौत्र को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों लोग छतरपुर से हजरत बाबा निजामी के उर्स में मेला देखने आए थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के कम्हरिया गांव में हजरत बाबा निजामी का सालाना चार दिवसीय उर्स व मेला चल रहा है। मंगलवार को मप्र के छतरपुर जनपद के कुंजरहटीं निवासी हसीना (60) पत्नी शमीमउद्दीन व उनका पौत्र जुनैद (8) पुत्र वाजिद हुसैन अपने परिवार के मुजफ्फर व इरशाद के साथ कम्हरिया उर्स में शामिल होने आए थे। सोमवार की रात 10 बजे वह कस्बे में कानपुर-सागर हाईवे पर बड़े चौराहे के निकट एक होटल में खाना खाने के लिए हाईवे पार कर रहे थे। तभी कबरई की ओर से आए ट्रक ने हसीना व उनके पौत्र को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क में गिर गए। इस हादसे में वृद्धा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घायल पौत्र को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शवों को लेकर छतरपुर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed