फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Gram Pradhan is not signing the checks of nutrition scheme

Hamirpur News: ग्राम प्रधान पोषण योजना की चेकों पर नहीं कर रहीं हस्ताक्षर

Wed, 20 Dec 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan is not signing the checks of nutrition scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर/गोहांड। पिछले नौ माह से ग्राम प्रधान द्वारा पीएम पोषण योजना की चेकों पर हस्ताक्षर न करने के चलते कंवर्जन कास्ट की धनराशि डंप है। ऐसे में बच्चों को गर्म भोजन खिलाने के लिए शिक्षक को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने पिछले 30 नवंबर को डीपीआरओ को पत्र जारी कर समस्या का समाधान कराए जाने को कहा था। जिसका संज्ञान लेकर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को दिशा निर्देश जारी किए हैं। गोहांड ब्लॉक के अलकछवा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान पंच कुमारी द्वारा पीएम पोषण योजना की चेकों में पिछले अप्रैल माह से हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं। जिसपर खंड शिक्षाधिकारी ने बीएसए को 21 नवंबर को पत्राचार कर मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय में अप्रैल 2023 से अक्तूबर 2023 तक के कंवर्जन कास्ट की चेकों पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने के कारण इंचार्ज प्रधानाध्यापक को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मामले का संज्ञान लेकर बीएसए आलोक सिंह ने डीपीआरओ को पत्राचार कर ग्राम प्रधान को अपने स्तर से निर्देशित करने को कहा था। जिससे शासन की मंशा के अनुरूप अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा सके। जिसपर डीपीआरओ जीतेंद्र कुमार मिश्रा ने 20 दिसंबर को एडीओ पंचायत गोहांड को मामले की जांचकर कंवर्जन कास्ट की धनराशि जारी कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed