{"_id":"5712801e4f1c1bc76d4a6ac2","slug":"gives-help-to-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक किसानों के परिजनों को दी मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक किसानों के परिजनों को दी मदद
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसान की विधवा सुधा को मदद देते एमएलसी रमेश मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे के चलते मौत को गले लगाने वाले दो किसानों के परिजनाें को एमएलसी रमेश मिश्रा ने 51-51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही इटैलियाराजा में मृतक किसान की पुत्री की शादी के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। इटायल में आत्महत्या करने वाले किसान की तेरहवीं संस्कार के लिए पूर्व विधायक ने पांच हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
राठ क्षेत्र के इटायल गांव में गुरुवार शाम गेहूं की पैदावार कम होने पर किसान तारापत (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं चिकासी थाने के इटैलियाराजा गांव में किसान लघुचंद्र तिवारी (52) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। लघुचंद्र की बेटी क ल्पना की शादी 22 अप्रैल को है।
विज्ञापन
शनिवार को एमएलसी रमेश मिश्रा सपा नेताओं के साथ दोनों किसानों के परिवार से मिले। वह किसान की विधवा सुधा तिवारी से मिले। उन्होंने 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं इटायल गांव में उन्होंने मृतक किसान तारापत क ी विधवा को 51 हजार रुपये मदद दी। उनके साथ गई पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी ने भी पांच हजार रुपये दिए। मौके पर मुस्करा ब्लाक प्रमुख अनुपम मिश्रा, मुन्नीलाल निषाद, अमित भदौरिया, लवलेश मिश्रा भी रहे।
विज्ञापन