{"_id":"685994ea3e3f4d95ca0dfeda","slug":"girls-from-30-secondary-schools-will-learn-self-defense-skills-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-115552-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आत्मरक्षा के हुनर सीखेंगी 30 माध्यमिक विद्यालयों की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आत्मरक्षा के हुनर सीखेंगी 30 माध्यमिक विद्यालयों की छात्राएं
Mon, 23 Jun 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
महोबा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा के हुनर सिखाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से जिले में संचालित 30 राजकीय विद्यालयों में ब्लैक बैल्ट मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों को तैनात किया जाएगा। इसको लेकर विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है।
नवीन शिक्षण सत्र में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। ताकि, छात्राओं को आत्मरक्षा को लेकर प्रशिक्षित किया जा सके। ब्लैक बैल्ट मार्शल आर्ट प्रशिक्षक तीन माह तक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे। हालांकि, यह प्रशिक्षक मानदेय पर तैनात होंगे। प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
डीआईओएस प्रेमचंद यादव ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी इसके लिए निर्देशित किया गया है। ताकि, प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राएं आत्मरक्षा के हुनर सीख सकें।