फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Girl returning home from a misdemeanor

घर लौट रही मासूम से दुष्कर्म

Mon, 17 Aug 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 17 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Girl returning home from a misdemeanor

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही

विज्ञापन
कक्षा पांच की छात्रा को रास्ते में अगवाकर कुरारा कस्बे के हिस्ट्रीशीटने ने उससे दुष्कर्म किया। छात्रा के बेहोश होने पर आरोपी ने उसे कुएं में फेंकने का प्रयास किया। तभी किसी व्यक्ति के ललकारने पर वह भाग निकला। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कस्बे में बस स्टैंड के पास पावर कारपोरेशन में कार्यरत एक लाइनमैन परिवार के साथ रहता है। उसकी 11 वर्षीय पुत्री विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 12 बजे घर वापस आ रही थी।

तभी रास्ते में नई बस्ती निवासी हिस्ट्रीशीटर बल्लू ने उसे पिता का कुछ सामान उसके पास रखा होने का झांसा दिया और अगवाकर पुराने बैलाही बाजार के पास झाड़ियों में ले गया। वहां आरोपी ने बालिका से दुष्कर्म किया।

जख्मी होकर बालिका बेहोश हो गई तो आरोपी ने मरा समझकर उसे कुएं में फेंकने का प्रयास किया। तभी वहां से गुजर रहे एक शख्स ने उसे ललकारा तो वह भाग निकला।

किसी अनहोनी की आशंका में वह शख्स घटनास्थल पर न जाकर अन्य लोगों को बुलाने चला गया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक बच्ची बेहोश होकर वहीं पड़ी रही। बाद में ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसडीएम रामसुरेश वर्मा, सीओ सीताराम पीड़िता के घर पहुंचे। एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने पीड़ित बालिका से घटना की जानकारी ली।

एएसपी ने बताया कि पीड़ित लाइनमैन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष शिवमिलन ने बताया कि आरोपी 15 दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed