{"_id":"63a5f3463f44223ede2d40d1","slug":"gender-abhiyan-me-hamirpur-firest-hamirpur-news-knp7350991129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जेंडर अभियान में जनपद को मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जेंडर अभियान में जनपद को मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंर्तगत चलाए गए राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत जनपद ने प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। जिसके तहत एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर व डीडीओ को उपमुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है।
जनपद में एक माह तक गांव-गांव चलाए गए राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, लिंग भेद व महिला अपराधों के विषय में जागरूक किया गया। जिसमें समूह की महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अभियान में जनपद द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिसके तहत शुु्क्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा जनपद के जिला विकास अधिकारी व डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम विकास मिश्रा को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। उनके द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना की है। डीडीओ विकास ने बताया कि डीएम डा. चंद्रभूषण के निर्देशन में व सभी विभागों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ है। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया है। संवाद
फोटो 23 एचएएमपी 44 राठ के गोहानी गांव निवासी राजेंद्र राजपूत को सम्मानित करते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही। संवाद
किसान दिवस पर ऑनियन मैन राजेंद्र सम्मानित
राठ। किसान दिवस पर लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में क्षेत्र के गोहानी गांव निवासी राजेंद्र राजपूत को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सम्मानित किया। राजेंद्र राजपूत ने बताया उन्हें उद्यान में मौसम्मी, प्याज व लहसुन की खेती के लिए प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया है। वह खेती में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करते हैं। रसायनिक खेती की जगह जैविक खेती को प्रोत्साहित करने में लगे हुए हैं। एक वर्ष पूर्व बांदा कृषि विश्वविद्यालय में बुंदेलखंड ऑनियन मैन की उपाधि से नवाजा। कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा से लगातार तीन वर्षों से सम्मानित हो रहे हैं। शुक्रवार को गेहूं की उन्नतिशील खेती के लिए जिला स्तर पर भी सम्मानित किया गया। (संवाद)