{"_id":"64b5271af7c81eabc7a4a361ed440591","slug":"gangster-act-paste-notice-at-the-home-of-the-absconding-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट के मामले में चार माह से फरार आरोपी के घर ललपुरा एसओ ने कुर्की किए जाने की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे के चांदथोक निवासी अनुकृष्ण उर्फ रेशू सिंह के खिलाफ ट्रक लूटकांड समेत तीन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अनुकृष्ण सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सुमेरपुर पुलिस ने कार्रवाई भी की।
आरोपी करीब चार माह से गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा है। इसी बीच गैंगस्टर एक्ट के मामले की जांच ललपुरा थानाध्यक्ष अजीत कुमार यादव को सौंपी गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए गए, मगर वह हाथ नहीं आया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की की उद्घोषणा कराई र्गई है।
जिसकी नोटिस की एक प्रति आरोपी के घर जाकर दरवाजे में चस्पा की गई है। बताया कि इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न हो पाई व आरोपी ने अगर न्यायालय में सर्मपण नहीं किया तो एक माह बाद आरोपी के घर की कुर्की की जाएगी।