फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   full water supply in 68 villages

68 गांव होंगे जल संतृप्त

Fri, 22 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 22 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
full water supply in 68 villages
सूखे के चलते सभी गांवों में पानी की समस्या है। ऐसे में 68 गांवों को जल संतृप्त करने के लिए जलनिगम ने एक अरब 66 करोड़ 80 लाख की अरतरा ग्राम समूह पेयजल योजना बनाई है। इसे स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजा है। इससे ब्लाक सुमेरपुर के 24 और मौदहा के 44 गांवों में यमुना नदी का पानी लिफ्ट कर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सूखे के कारण नलकूपों का जलस्तर नीचे चला गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गईं टंकियां भी सूखी पड़ी हैं। सात नवंबर 2015 को जिले के मौदहा बांध में पौधारोपण करने आए सीएम अधिलेश यादव ने पेयजल संकट ग्रस्त गांवों को पानी मुहैया कराने का वादा किया था।
विज्ञापन


इसके बाद जलनिगम ने पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों को पानी मुहैया कराने की योजना तैयार की है। इसमें मौदहा ब्लाक के 11 ऐसे गांव भी हैं, जहां अब तक पानी उपलब्ध कराने को किए गए सभी प्रयास व्यर्थ रहे। ऐसे में जलनिगम ने अब नए सिरे से अरतरा ग्राम समूह पेयजल योजना तैयार की है। इसके तहत ट्रीटमेंट प्लांट पत्योरा गांव में स्थापित किया जाएगा। जलनिगम ने योजना का प्रस्ताव बनाकर ग्राम विकास सचिव को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी किनारे बनेगा इंटकवेल

यमुना नदी में इंटकवेल के जरिये पत्योरा गांव में स्थापित होने वाले ट्रीटमेंट प्लांट में पानी को एकत्र किया जाएगा। पास में क्लियर वाटर रिजर्वायर कांस्टेंट प्रेशर टैंक बनेगा। उसके बाद जोनल रिजर्व वायर बनाया जाएगा। सात जोन में जोनल रिजर्व वायर की स्थापना की जाएगी। पाइपों के जरिये संबंधित गांवों में पानी की आपूर्ति की जाएगी।


यहां है सर्वाधिक संकट

मौदहा ब्लाक के भैसमरी, छानी, चांदी, टिकरी, बक्छा, खैर, भवई, कपसा, गुसियारी, इचौली व नायकपुरवा गांव।

90 हैंडपंप हुए रिबोर
सूखे के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में 107 हैंडपंप और गोहांड के नलकूप रिबोर कराने का बजट जलनिगम को मिला है। अभी तक नलकूप का रिबोर कार्य जारी है। 90 हैंडपंप रिबोर किए जा चुके हैं।    

ये योजना पेयजल संकट वाले गांवों को पानी मुहैया कराने में वरदान साबित होगी। योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह जिले की सबसे बड़ी योजना है।
आरएस मौर्य, अधिशाषी अभियंता जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed