फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four lakh rupees stolen in cash from businessman's house

Hamirpur News: पुलिसकर्मियों ने युवक पर बरसाए थप्पड़

Thu, 28 Mar 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees stolen in cash from businessman's house
हमीरपुर। एक युवक पर पुलिसकर्मियों के मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी मारपीट करतेे हुए युवक को गाड़ी में बिठा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ राजेश कमल ने बताया कि बुधवार देर शाम को पीआरवी संख्या 1235 बस स्टेशन हमीरपुर में ड्यूटी पर थी। उसी समय चमन चाय वाले के यहां बर्तन की धुलाई कर रहा दीपक (19) पुत्र दुर्गादीन और बादशाह फल वाला दोनों किसी बात पर शराब के नशे में उलझ कर विवाद कर रहे थे। वहीं, खड़ी पीआरवी के पुलिसकर्मी, जो ड्यूटी पर मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों को चले जाने के लिए कहा परंतु शराब के नशे में दीपक यहां वहां बार-बार इधर-उधर जाकर उलझता रहा। जिसे समझाने का प्रयास पीआरवी कर्मचारियों ने किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक दीपक को गाड़ी में बैठाकर थाने पहुंचाया। उसका शांतिभंग में कोतवाली पुलिस ने चालान किया। बताया कि वीडियो में दिख रहेे पुलिसकर्मियों के आचरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed