{"_id":"607a6f658ebc3e2457515145","slug":"found-dead-body-of-a-boy-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: शहीद पार्क के पीछे नाले में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: शहीद पार्क के पीछे नाले में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 17 Apr 2021 10:49 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर कस्बे के शहीद पार्क के पीछे नाले में एक युवक की हत्या कर लाश फेंक दी गई। पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने भूसा चोरी करने वालों पर हत्या कर लाश फेंकने का आरोप लगाया है।
कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल निवासी रमैया प्रजापति (38) पुत्र बूचा प्रजापति मजदूर था। वह कस्बे व पंधरी के कुछ किसानों की जमीन लेकर बटाई पर खेती करता था। मौजूदा समय में उसके खेतों की फसल कट गई है। थ्रेसरिंग के बाद भूसा खेतों पर पड़ा हुआ है।
दो दिन पहले खेत से कुछ भूसा चोरी हो गया था। इसी को लेकर शनिवार सुबह करीब 3 बजे वह घर से उठकर भूसा देखने के लिए खेतों पर गया था। सुबह परिजनों को उसका शव मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।