फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Seeds for several crops, including wheat, are unavailable at the government seed depot.

Hamirpur News: राजकीय बीज भंडार में गेहूं समेत कई फसलों के बीज नहीं

Thu, 08 Oct 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seeds for several crops, including wheat, are unavailable at the government seed depot.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। राजकीय बीज भंडार में गेहूं, जौ और अलसी समेत कई फसलों के बीज उपलब्ध न होने से क्षेत्रीय किसान परेशान हैं। बुधवार को बीज भंडार में ताला लगा होने से बीज लेने पहुंचे किसानों को वापस लौटना पड़ा। अभी तक शासन से सरसों, चना, मटर और मसूर का ही बीज उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

सौंखर गांव के किसान वरदानी, नारायण प्रसाद, मनीराम तथा टिकरौली के भरत लाल, रामजीवन और रामविलास आदि ने बताया कि वह रबी की फसलों के लिए बीज लेने बीज भंडार पहुंचे थे। किसानों का कहना है कि गेहूं आदि की बोआई का समय नजदीक है, ऐसे में समय से बीज उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। बीज भंडार प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि वह ऑडिट के कार्य से मुख्यालय गए थे, जिसके चलते बीज भंडार बंद रहा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वितरण के लिए सरसों 11.10 क्विंटल, चना 57.28 क्विंटल, मटर 10 क्विंटल और मसूर 76 क्विंटल बीज उपलब्ध है। गेहूं, जौ और अन्य बीजों की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed