फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Folk arts are the identity of Bundelkhand.

Hamirpur News: लोक कलाएं बुंदेलखंड की पहचान

Sat, 10 Oct 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Folk arts are the identity of Bundelkhand.
फोटो 10 सीकेटीपी 15 संगोष्ठी में मौजूद छात्राएं। स्रोत: ​शिक्षक - फोटो : आंधी एवं बरसात में गिरी समर की कोठरी
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा और लोककला के संरक्षण पर केंद्रित विशेष संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि लोककलाएं हमारी संस्कृति की आत्मा हैं, इन्हें बचाना जरूरी है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहीं मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो. नीलम चौरे ने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ शिक्षा को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ रही है। संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश थापक ने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के चार पुरुषार्थों के माध्यम से भारतीय दर्शन के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रो. जयशंकर मिश्रा ने कहा कि मंडुलिया जैसी लोक चित्रकलाएं बुंदेलखंड की पहचान हैं, लेकिन उपेक्षा से लुप्त हो रही हैं। इन्हें पाठ्यक्रम और कार्यशालाओं से जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना होगा। वक्ताओं ने कहा कि कला-संस्कृति का समावेश शिक्षा को अधिक रचनात्मक बनाएगा। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. ललित कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. अजय आर. चौरे समेत अन्य शिक्षक-छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed