फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fire in gift center due to short circuit

हमीरपुर: शॉर्ट सर्किट से गिफ्ट सेंटर में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू, चार लोग झुलसे

Thu, 22 Jul 2021 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Jul 2021 10:18 PM IST
सार

तीन गाड़ियों से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। करीब 20 लाख रुपये के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire in gift center due to short circuit
सूफीगंज चौराहा स्थित गिफ्ट सेंटर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सूफीगंज चौराहे पर स्थित पांच मंजिला मकान में संचालित गिफ्ट सेंटर में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की भयावहता के बीच गैस सिलिंडर फटने से लोग दहल गए।
विज्ञापन


धमाके से तीसरी मंजिल की एक दीवार में काफी बड़ा होल हो गया और खिड़कियों के शीशे टूटकर लोगों के ऊपर जा गिरे। तीन गाड़ियों से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। करीब 20 लाख रुपये के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के लल्ला बास मिठाई वाले के नाती उत्कर्ष पुरवार का सूफीगंज चौराहे पर पांच मंजिला मकान है। तीसरी मंजिल पर रसोई और बेडरूम है। जिसमें उत्कर्ष अपनी मां रेनू के साथ रहते हैं। जबकि तलघर के ऊपर वाले मंजिल में सेंटर का शोरूम है और अन्य मंजिल पर दुकान का सामान भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को उत्कर्ष किसी कार्य से शहर से बाहर गए थे। शाम करीब छह बजे उनकी मां रेनू दुकान पर थी। तभी दुकान में आग भड़क उठी। इस पर आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास कर कुछ सामान बाहर निकाला।

इसी बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे फायर सीओ राहुल पाल के निर्देशन में तीन वाहनों से दमकल कर्मियों ने आग को बुझाना शुरू किया। मकान के सामने लगी खिड़कियों से आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान तीनों गाड़ियों का पानी खत्म हो जाने पर कुछ देर रेस्क्यू अभियान बंद रहा।

करीब 15 मिनट बाद फिर अभियान शुरू किया गया। इसी बीच एक गैस सिलिंडर फटने से तेज धमाका हुआ। आग बुझाने के दौरान नौकर दीपक, लकी गुप्ता, लकी धुरिया, पड़ोसी दुकानदार विनय बाजपेयी चुटहिल हो गए। आग की घटना से गिफ्ट सेंटर के बगल स्थित बाजपेयी पूजा सामग्री व दूसरे बगल में सिलाई व गिफ्ट सेंटर की दुकान वाले परेेशान रहे।

मगर अन्य दुकानदारों ने काफी मेहनत की और आग बुझाने में दकमल कर्मियों का सहयोग करते नजर आए। सूचना पर अपर एसपी अनूप कुमार, सीओ सदर अनुराग सिंह, चेयरमैन कुलदीप निषाद पहुंचे। इस दौरान पुलिस को भीड़ नियंत्रण करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

बिजली के बोर्ड से निकली आग 
दुकान में काम करने वाले दीपक ने बताया शोरूम में लगे बिजली बोर्ड से आग निकली थी। तभी जैसे ही उनकी नजर पड़ी तो आग को बुझाने का प्रयास किया। जिसमें वह काफी झुलस गए हैं। बताया उनका साथी जीशान भी आग बुझाने में झुलसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed