हादसे में फील्ड आफीसर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र अंतर्गत फैक्ट्री एरिया में हाईवे पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बैंक के फील्ड आफीसर और खलासी की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इटावा के बकेवर कसबा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में संजय कुमार (34) पुत्र सिंधू प्रजापति फील्ड आफीसर थे। उनका परिवार चरखारी में किराए के मकान में रहता है। संजय के भाई दिलीप ने बताया कि वह मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। सोमवार रात करीब 10:30 बजे संजय निजी वैगन आर कार से बकेवर से चरखारी वापस जा रहे थे।
कसबे के फैक्ट्री एरिया क्षेत्र में हिंदुस्तान यूनीलीवर के निकट हाईवे पर जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। पीछे से आ रहे संजय की कार ट्रक में घुस गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। शव की शिनाख्त चरखारी कसबे से आई एक बारात में शामिल संजय के मकान मालिक ने की। उसने संजय की मौत की खबर उसकी पत्नी को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
वहीं दूसरी घटना में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिलौली गांव निवासी खलासी संजय कुमार (18) पुत्र रामऔतार वर्मा सोमवार रात 11 बजे डंफर चालक के साथ कबरई से गिट्टी भरकर कानपुर की ओर जा रहा था। फैक्ट्री एरिया के पास हाईवे पर टायर फटने से डंफर पलट गया। हादसे में खलासी संजय उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।