फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fasting youth health deteriorated

अनशन पर बैठे युवक की बिगड़ने लगी तबियत

Tue, 16 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fasting youth health deteriorated
सात दिन से कलक्ट्रेट परिसर में नौकरी के लिए अनशन पर बैठे युवक की तबियत सोमवार को खराब होने लगी है। जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक उसे कोई देखने नहीं आया है।
विज्ञापन

बांदा जिले के कैलाशपुरी निवासी सोनू आठ फरवरी से परिवार के साथ अनशन पर बैठा है। उसने बताया कि उसके पिता कल्लू रहमानियां इंटर कॉलेज मौदहा में परिचारक के  पद पर तैनात थे। डयूटी के दौरान सात जून 2014 को उनकी आकस्मिक मौत हो गई।
विज्ञापन


 मृतक आश्रित होने के चलते उसने कई बार डीआईओएस व प्रधानाचार्य को पत्र दिए मगर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि प्रबंधक ने उससे कहा कि यह अल्पसंख्यक विद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें अनुकंपा नियुक्त नहीं होती। जबकि प्रबंधतंत्र ने पूर्व में एक अध्यापक व तीन परिचारक अनुकंपा के तहत नियुक्त किए हैं। इसी को लेकर वह भी अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहा है। इस मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed