फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers were honored, Bundeli artists created a stir

Hamirpur News: किसानों को मिला सम्मान, बुंदेली कलाकारों ने मचाई धूम

Wed, 25 Mar 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers were honored, Bundeli artists created a stir
फोटो24एचएएमपी16 किसान गोष्ठी में मंचासीन अधिकारी। संवाद - फोटो : 1
हमीरपुर। महोत्सव का दूसरा दिन किसान गोष्ठी और बुंदेली कलाओं के नाम रहा। दोपहर के समय कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती किसानी का पाठ पढ़ाया। उद्यान से लेकर मत्स्य पालन तक की जानकारी दी गई। बेहतर कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में बुंदेली कलाकारों ने आल्हा गायन से लेकर विभिन्न गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया।
विज्ञापन


हमीरपुर महोत्सव के पहले सत्र का शुभारंभ एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत आयोजित किसान गोष्ठी से हुआ। उद्यान विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कुमार ने किसानों को तकनीक खेती के लिए जागरूक किया। किसानों ने पपीता की खेती से लेकर अन्य सवाल किए, जिसका उन्हें जवाब दिया गया।भौली के किसान सुंदरलाल ने प्याज उत्पादन की जानकारी मांगी, जिसे मंच से ही दिया। किसानों की ओर से कोल्ड स्टोर की मांग भी रखी गई। उद्यान निरीक्षक सौभाग्य सोनी की ओर से प्याज भंडारण ग्रहण की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. शालिनी, डॉ. एनके यादव ने भी जरूरी जानकारी दी। इसके बाद 25 किसानों को सीडीओ अरुण कुमार सिंह, उद्यान अधिकारी आशीष कटियार की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद जिला स्तरीय नव परिवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन जिला विज्ञान क्लब हमीरपुर के तत्वावधान में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीडीओ अरुण कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि नव प्रवर्तन जन जागरूकता के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों एवं अन्य समाज के सभी ऐसे वर्ग जिनको शिक्षा पूर्ण नहीं मिल पाई है अपना हुनर या अपना कोई ऐसा नव प्रवर्तन रखते हैं उनके लिए जिला विज्ञान क्लब एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी की प्रतियोगिता में केशव प्रसाद मिश्र को प्रथम स्थान राम रतन प्रजापति को द्वितीय तथा रामबाबू गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। दया तिवारी, नीलम सिंह, बबली, रेनू गुप्ता व पवन को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार 8000 रुपये दिए गए। अन्य पुरस्कारों की राशि सीधे खाते में भेजी गई।कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक निदेशक डॉ प्रमोद, शिक्षक दिलीप सचान, अरुण भदौरिया, रविंद्र सिंह, बृजमोहन सिंह यादव, अखिलेश शुक्ला, गरिमा सिंह की मौजूदगी रही। सीडीओ एवं अन्य अधिकारियों ने महोत्सव में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा सत्र बुंदेली कलाकारों के नाम रहा। कलाकारों ने बुंदेली नृत्य से लेकर यहां के लोक कलाओं की सुंदर प्रस्तुति दी। आल्हा सुनकर श्रोता जोश से भर उठे। इसी तरह कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरी।




समय से मिल गया दुकानदारों को भोजन
हमीरपुर महोत्सव में जो स्टॉल लगे है उन्हें प्रशासन ने रहने व खाने के इंतजाम का भरोसा देकर बुलाया था। पहले दिन दुकानदारों को शाम तक भोजन नहीं मिला। भूख से वह बेहाल रहे तो कोई स्टॉल छोड़कर होटल पर खाना लेने के लिए गया। अमर उजाला में यह खबर प्रकाशित हुई तो अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और दूसरे दिन समय पर दुकानदारों के पास भोजन की थाली पहुंच गई।

फोटो24एचएएमपी16 किसान गोष्ठी में मंचासीन अधिकारी। संवाद

फोटो24एचएएमपी16 किसान गोष्ठी में मंचासीन अधिकारी। संवाद- फोटो : 1

फोटो24एचएएमपी16 किसान गोष्ठी में मंचासीन अधिकारी। संवाद

फोटो24एचएएमपी16 किसान गोष्ठी में मंचासीन अधिकारी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed