{"_id":"672cfccd5b0ebccf53026e83","slug":"farmers-uproar-due-to-fertilizer-being-given-only-to-committee-members-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-110195-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: समिति के सदस्यों को ही खाद दिए जाने से किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: समिति के सदस्यों को ही खाद दिए जाने से किसानों का हंगामा
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के कनकुआ व कोटरा साधन सहकारी समिति में गुरुवार को खाद वितरण के दौरान किसानों की भारी भीड़ जुटी। समिति के सदस्यों को ही खाद दिए जाने से अन्य किसान भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में खाद का वितरण कराया।
दो दिन पहले साधन सहकारी समिति कनकुआ व कोटरा में डीएपी खाद की 400-400 बोरियां भेजी गई थीं। इसमें कोटरा समिति में सभी 400 बोरियों का वितरण कर दिया, लेकिन कनकुआ में किसानों की संख्या अधिक होने पर सिर्फ उन्हीं किसानों को खाद वितरित की गई, जो समिति के सदस्य थे जबकि अन्य किसान खाद के लिए पूरे दिन इंतजार करते रहे। केवल सदस्यों को खाद दिए जाने पर किसानों ने हो-हल्ला मचाते हुए विरोध जताया। पुलिस की मौजूदगी में कनकुआ समिति में 250 बोरी डीएपी खाद का वितरण हुआ। शेष 150 बोरियां शुक्रवार को बांटी जाएंगी।
तेलीपहाड़ी गांव निवासी किसान मनीराम कुशवाहा ने बताया कि उन्हें सिर्फ एक बोरी खाद की जरूरत थी लेकिन समिति का सदस्य न होने के चलते उन्हें खाद नहीं दी गई। महोबकंठ निवासी किसान बस्सी अहिरवार का कहना है कि उन्हें रबी फसल की बुआई के लिए दो बोरी खाद की जरूरत है, लेकिन एक सप्ताह से चक्कर लगाने के बाद भी खाद नहीं मिली। इससे बुआई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
किसानों की संख्या अधिक होने पर समिति के सदस्य किसानों को पहले खाद वितरण किया गया। आगामी दिनों में सभी किसानों को खाद बांटी जाएगी। - पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, सचिव, कनकुआ समिति