{"_id":"571135734f1c1b93154a6bed","slug":"farmers-return-bare-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को खाली हाथ लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को खाली हाथ लौटाया
हमीरपुर
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
मौदहा में हाटशाखा पर हो रही गेहूं की तुलाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद शुरू हुए एक पखवारा बीत गया लेकिन जिले में अब तक 57 किसानों से 275 एमटी गेहूं ही खरीदा जा सका है। हाल ये है कि पीसीएफ के 32 गेहूं खरीद केंद्रों में से 28 में खरीद शुरू ही नहीं हुई है। चार केंद्रों में खरीद हुई भी तो बजट न होने की बात कहकर किसानों का 34 हजार रुपये भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
जिले में गेहूं खरीद के लिए 42 केंद्र स्थापित किए गए हैं। क्रय एजेंसियों को 35,500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। लेकिन 15 दिन गुजरने के बाद मात्र चार फीसदी खरीद हो सकी है। इसमें भारतीय खाद्य निगम गेहूं क्रय करने में आगे है। इस संस्था के दो क्रय केंद्रों पर 13.90 लाख से 91 एमटी गेहूं खरीदा गया है। सबसे ज्यादा मौदहा के हाट शाखा केंद्र पर 27.30 एमटी गेहूं खरीद की गई है।
विज्ञापन