{"_id":"92c0f7c413c596498e96e5d62d6324db","slug":"farmers-are-dissapointed-due-to-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दिया किसानों को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दिया किसानों को झटका
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व हुई तेज बारिश से मटर, मसूर, चना आदि की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सीके राय ने बताया कि मटर की फसल में फलियां लग चुकी थीं। बारिश के चलते इसमें करीब 20 प्रतिशत उत्पादन कम होगा। वहीं सरसों की फसल की पैदावार में भी कमी आएगी। बारिश का सबसे खराब असर मसूर की फसल पर पड़ा है।
विज्ञापन
वहीं गेहूं की फसल में बाली निकल आई थी लेकिन बारिश ने इसे भी तबाह कर दिया। पैदावार कम होने के साथ दाना भी पतला हो जाएगा। जखेला गांव के किसान भास्कर पाठक ने कहा कि चार बीघा में गेहूं की फसल बोई थी। बारिश और तेज हवाओं के कारण पूरी फसल जमींदोज हो गई।
विज्ञापन
पारा गांव के किसान प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उसने 20 बीघे में मटर की फसल बोई थी। फसल पक कर तैयार खेतों में खड़ी थी, लेकिन बारिश ने सब खराब कर दिया।