फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer gets electrocuted while irrigating, dies

Hamirpur News: सिंचाई करते समय किसान को लगा करंट, मौत

Tue, 22 Oct 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 22 Oct 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer gets electrocuted while irrigating, dies
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बरुआ गांव में खेत में सिंचाई करते समय किसान करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में पड़ोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाएं। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बरुआ गांव निवासी विष्णु कुमार निषाद (54) के पास करीब 28 बीघा जमीन थी। 12 बीघा खेत गांव से लगे हैं, जो उसके घर के पीछे हैं। इन्ही खेतों में वह रबी फसल की बुवाई के लिए मथुरा निषाद के नलकूप से पानी खरीद कर पलेवा (सिंचाई) कर रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब 4.30 बजे घरेलू कनेक्शन की केबल टूट कर खेत में गिर गई और खेत के पानी में करंट दौड़ गया। इसी में वह करंट की चपेट में आकर वहीं बेहोश हो गया, इससे खेत से पानी ओवरफ्लो होकर रास्ते में भरने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी कल्लू, रामप्रकाश, रामकुमार, विनोद व दीपक उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विष्णु का बड़ा पुत्र सुधीर जालौन में मजदूरी करता है।

छोटा पुत्र कुलदीप मुंबई में काम करता है। बेटी सुधा शादीशुदा है, वह भी पति के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करती है। इस घटना से पत्नी प्रभा देवी बेसुध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed