फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   farmer collect money for pauthia miner cleaning

चंदा कर कराई पौथिया नहर की सफाई

Tue, 17 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 17 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
farmer collect money for pauthia miner cleaning

नहरों की सफाई के नाम पर विभाग महज खानापूरी कर रहा है। सहुरापुर पंप कैनाल से जुड़ी पौथिया नहर की भी सफाई नहीं हुई। पानी न मिलने से परेशान किसानों ने चंदा करके नहर की सफाई शुरू की है।

विज्ञापन


सहुरापुर पंप कैनाल की पौथिया माइनर में लघु डाल नहर विभाग ने महज चार किमी नहर की सफाई कराई।  गांव के किसान कर्णवीर, नंगू, बृजेश आदि ने बताया कि नहर के बीच बनी पुलियों की सफाई न होने से किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन


 नहर को चले करीब दो सप्ताह बीतने के बाद सभी ने चंदाकर नहर की सफाई कराई, तो नहर का संचालन विभाग ने बंद कर दिया। किसान स्वप्निल, दयाशंकर ने बताया कि किराये पर इंजन लगा और खासी मेहनत के बाद भी वह खेतों में पलेवा नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तो विभाग मात्र एक मोटर चला कर पानी दे रहा है। टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। मजबूरी में वह लोग चंदा कर नहर की सफाई कराने को मजबूर हैं। लघुडाल नहर विभाग के जेई मुकेश वर्मा ने बताया कि नहरों की सफाई विभाग द्वारा कराई गई है। किसानों को पलेवा के लिए पानी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed