फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Extra buses to run on the Delhi route for six days during Raksha Bandhan.

Hamirpur News: रक्षाबंधन पर छह दिन दिल्ली रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

Wed, 19 Aug 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Extra buses to run on the Delhi route for six days during Raksha Bandhan.
हमीरपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। मंडल के चार डिपो बांदा, महोबा, राठ और हमीरपुर से छह दिन तक कुल 46 बसें अतिरिक्त चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा योजना के तहत नियमित एवं संविदा चालक-परिचालक, ड्राइवर-कम-ऑपरेटर और आउटसोर्स परिचालकों को रक्षाबंधन विशेष संचालन अवधि में अधिक से अधिक बसें चलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना की अवधि 26 से 31 अगस्त तक छह दिन निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

हमीरपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी साहू ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देशानुसार दिल्ली रूट पर उनकी डिपो से नौ बसें अतिरिक्त चलाई जाएंगी। वहीं राठ डिपो से 15, महोबा डिपो से 11 और बांदा डिपो से 11 बसें अतिरिक्त चलाई जाएंगी। कुल 46 बसें रक्षाबंधन पर्व पर दिल्ली रूट पर बढ़ाई गई हैं। साथ ही यात्री उपलब्धता को देखते हुए अतिरिक्त फेरों में वृद्धि की जाएगी। इसी प्रकार ग्रामीण सेवाओं को भी मुख्यालय से जोड़ते हुए उनके अतिरिक्त फेरों में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक ने साफ निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन पर्व की अवधि में बस अड्डों पर यात्रियों की विशेष भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस स्टेशन व डिपो में मौजूद रहेंगे। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बस संचालन से संबंधित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों, परिचालकों एवं अन्य कर्मचारियों को उक्त अवधि में कोई भी अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में तैनात कोई अधिकारी अपना कार्यक्षेत्र इस अवधि में नहीं छोड़ेगा।


55 किमी से अधिक पर अतिरिक्त प्रोत्साहन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि योजना में सबसे अधिक किलोमीटर अर्जित करने वाले चालक-परिचालक और अन्य पात्र कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन का भी प्रावधान है। नोट के अनुसार रक्षाबंधन विशेष प्रोत्साहन अवधि में शामिल होने के लिए अलग से प्रोत्साहन दिया जाएगा। निर्धारित अवधि में अर्जित किलोमीटर के आधार पर कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed