फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Expansion of the All India Brahmin Unity Council

Hamirpur News: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का विस्तार

Sun, 11 Oct 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Expansion of the All India Brahmin Unity Council
हमीरपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से आयोजित ब्राह्मण संगोष्ठी में पदाधिकारियों मनोनयन हुआ। इसके बाद उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप जलाकर किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी और युवा जिलाध्यक्ष बालजी पांडेय की मौजूदगी में विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। इसमें आनंद द्विवेदी को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। आलोक अवस्थी महामंत्री, राकेश त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप द्विवेदी नगर अध्यक्ष, गोविंद त्रिपाठी जिला संयोजक मनोनीत किए गए।
विज्ञापन

धीरेंद्र शुक्ला को धर्म प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, अनुराग शर्मा को विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई। नंदनी तिवारी को महिला विंग की युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया। शिवा द्विवेदी, प्रीति अवस्थी, दया तिवारी, विजय लक्ष्मी, डॉली, प्राची, अनामिका, शीलू को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत शुक्ला ने किया। रिषभ दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed