{"_id":"66bd01772c41beb1dc089c06","slug":"exhibition-organized-on-vibhishika-memorial-day-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-114264-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई प्रदर्शनी
Thu, 15 Aug 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी ने विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर इससे संबंधित सूचना की लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही दो मिनट का शांति मौन रखा गया।
सूचना विभाग द्वारा भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट में अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इसमें भारत विभाजन के समय के दौरान घटित घटनाओं जैसे ऐतिहासिक पत्रकार सम्मलेन, हिंसा का प्रारंभ, विभाजन के लिए संकल्पबद्ध मुस्लिम लीग, ब्रिटिश सरकार को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ.नागेंद्र नाथ यादव, डिप्टी कलेक्टर खालिद अंजुम, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह तथा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं वरदान गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष सुनील पाठक की अध्यक्षता में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मानवेंद्र सिंह सदस्य विधान परिषद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को एलईडी के माध्यम से इसके बारे में दिखाया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, पूर्व विधायक युवराज सिंह, पालिकाध्यक्ष कुलदीप निषाद समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)