फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Employment fair will be held on 17th in employment office

Hamirpur News: सेवायोजन कार्यालय में 17 को लगेगा रोजगार मेला

Mon, 14 Aug 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 14 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Employment fair will be held on 17th in employment office
हमीरपुर। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी तलाश कर रहे हैं तो रोजगार हासिल करने का आपके पास सुनहरा मौका है। इसके लिए 17 अगस्त को आपको सेवायोजन कार्यालय पहुंचना होगा। मेले में 9500 से लेकर 15,500 तक की नौकरी पा सकेंगे। सेल्स और हेल्थ से जुड़ी तीन कंपनियां मेले में आएंगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार एवं सहायता अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय में 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपना पंजीयन आई.डी एवं पासवर्ड के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करे। समस्त शैक्षिक मूल प्रमाणपत्रों व फोटो सहित उक्त तिथि व समय पर मेले में प्रतिभाग करते हुए इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। -----------------------
विज्ञापन


मेले में में आएंगी ये कंपनियां
- कंपनी का नाम - ब्राइटफ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बलस एंड आयुर्वेदिक प्रा.लि, लखनऊ।

-पद का नाम -एरिया ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर (पुरूष, महिला, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक खिलाड़ी)

-आयु- 22 से 45 वर्ष

-योग्यता - स्नातक
- वेतन- 15,500
------------------
- कंपनी का नाम- ग्रोफास्ट आग्रेनिक डायमंड प्रा.लि., लखनऊ।
-पद का नाम- सेल्स एक्जीक्यूटिव (पुरूष, महिला)
-आयु- 20 से 35 वर्ष
- योग्यता- इंटरमीडिएट
- वेतन- 9500
-------------------

कंपनी का नाम पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि., लखनऊ।

-पद का नाम मैनेजर (पुरुष, महिला)

- आयु 18 से 25 वर्ष

-योग्यता- हाईस्कूल
-वेतन - 15,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed