फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Embankment will be built from Pataleshwar temple to Rohain Nala bridge

Hamirpur News: पतालेश्वर मंदिर से रोहाइन नाला पुल तक बनेगा तटबंध

Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Embankment will be built from Pataleshwar temple to Rohain Nala bridge
हमीरपुर। शहर को बाढ़ से बचाने के लिए पतालेश्वर मंदिर से लेकर रोहाइन नाला पुल तक दो किलोमीटर तटबंध बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसमें करीब 24 करोड़ अनुमानित लागत आएगी। जिससे बंधा, पिचेन व नालों के गेटों का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के पतालेश्वर मंदिर से लेकर रोहाइन नाला तक करीब दो किलोमीटर तटबंध बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिसमें बंधा, पिचेन सहित शहर से निकले करीब चार नालों में गेटों का निमार्ण कराया जाएगा। इसके लिए किसान स्वेच्छा से अपनी जमीन देने को भी तैयार हैं। मौदहा बांध अक्तूबर नवंबर माह में होने वाली बाढ़ बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव शामिल करने की उम्मीद जता रहा है। इसके बनने से पुराना यमुना घाट, डढि़यन का डेरा, ब्रम्हा का डेरा सहित पूरा शहर बाढ़ से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन



पुराना यमुना घाट निवासी शिवबालक 92 ने बताया कि करीब सात दशक से बाढ़ की मुसीबत झेल रहे हैं। बताया कि वह लोनिवि से सेवानिवृत्ति हैं। बताया कि वह सर्वप्रथम यमुना घाट से स्टीमर चलाया करते थे। कहा कि तटबंध बनना जरुरी है। जिससे शहर की सुरक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पान की गुमटी चला रही महारानी कहती हैं कि वह करीब 40 वर्षों से यहां रहती हैं। पिछले साल आई बाढ़ में पूरे मकान डूब गए थे। हर साल लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ती है। पिचेन बनने से बहुत लाभ होगा।
ब्रम्हा का डेरा निवासी हरिकेस निषाद ने बताया कि हर साल बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है। तटबंध बनने से पूरा शहर बाढ़ से सुरक्षित हो जाएगा।

डेरा निवासी गोविंद निषाद ने बताया कि हर वर्ष बाढ़ से भारी नुकसान लोगों को उठाना पड़ता है। किसी के सिर ढकने की जगह नहीं बचती तो किसी की फसलें। जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है। निर्माण से लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

सहायक अभियंता मौदहा बांध सर्वजीत वर्मा ने बताया कि शहर को बाढ़ बचाने की कवायद की जा रही है। कहा कि जिसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसमें करीब 22 से 24 करोड़ की लागत आने की उम्मीद है। कहा कि दो किलोमीटर तटबंध बनने से शहर पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा। जिसके लिए किसानों ने स्वेच्छा से जमीन देने की मंजूरी दे दी है। कहा कि अगली बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed