राठ। बीएनवी डिग्री कालेज में ग्रह विज्ञान संकाय में पोषण व्यवसाय व स्वरोजगार विषय पर कार्यशाला तीसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को विपणन प्रबंधन की जानकारी दी गई। कहा गया स्वाद के साथ भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. शीला सिंह नेकहा कि बताया कि स्वाद के साथ भोजन की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। सह संयोजिका डॉ. कमलेश राजपूत ने कहा कि उपभोक्ताओं को अच्छी सर्विस देकर आकर्षित किया जा सकता है। प्रियंका श्रीवास्तव ने स्वच्छता का महत्व बताया। कैंटीन में छात्राओं ने लजीज व्यंजन बनाए। भोजन पकाने में श्वेता, माधवी, आकांक्षा, ज्योति, नैंसी, सुलोचना, रिंकी, प्रतीक्षा प्रमुख रहीं। नीलम, पायल, मेघा, अंजलि, प्रतिमा, संध्या, सरिता, प्रियंका, सुखवती, करिश्मा, संजू, अनीता, साजसज्जा में दीप्ति राजपूत ने अपना हुनर दिखाया। प्राचार्य डॉ. एसएल पाल, डॉ. वरुण कुमार सिंह, डॉ. अवधेश नारायण शुक्ला, डॉ. गोविंद राजपूत, डॉ. राकेश शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।