फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drunk bike rider collides with container, killing young man

Hamirpur News: नशे में धुत बाइक सवार कंटेनर में टकराए, युवक की मौत

Fri, 22 May 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Drunk bike rider collides with container, killing young man
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बा क्षेत्र के बसवारी गांव के पास झांसी मिर्जापुर हाईवे पर गुरुवार सुबह 11 बजे कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। राहगीरों के अनुसार बाइक सवार नशे की हालत में बिना हेलमेट गाड़ी चला रहे थे।
विज्ञापन



हमीरपुर के रोहनिया धर्मशाला निवासी अंकित पांडेय (25) पुत्र अरुण पांडेय ने बताया कि वह अपने मित्र जावेद (21) पुत्र खलील निवासी रोहनिया धर्मशाला के साथ राठ गए थे। लौटते समय बसवारी गांव के पास सामने आ रहे कंटेनर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अंकित और वह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पीआरबी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया जहां डॉ. शिवजी गुप्ता ने जावेद को मृत घोषित कर दिया। उधर अंकित पांडेय को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी पहुंचे थाना उपनिरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed