{"_id":"586e88c54f1c1b1c7e15ac4f","slug":"drm-raging-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख अफसरों पर भड़के डीआरएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख अफसरों पर भड़के डीआरएम
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मौदहा रागौल स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम केआर मिश्रा।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी क्षेत्र के डीआरएम केआर मिश्रा ने गुरुवार को टीम के साथ कस्बा स्थित रागौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। शौचालयों में गंदगी, पानी का अभाव व नलाें के नीचे गंदा पानी भरा देख वह भड़क गए और स्थानीय अधिकारियों से नाराजगी जताई। वहीं, डीआरएम के आने की भनक पाते ही स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया। जिसे देख वह हैरान हो गए और उन्होंने सवाल भी किया कि इसके पहले यह कार्य क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
डीआरएम के साथ आए अन्य अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ आए आरपीएफ के कमांडर आशीष मिश्रा उस समय भड़क गए जब कांग्रेस के प्रदेश सचिव सफकतुल्ला राजू ने शिकायत कर दी। शिकायत में कहा कि स्टेशन के बाहर परिसर में आने वाले आटो चालकों से पैसा लिया जाता था। अब पैसा देना बंद हो गया, तो आटो मुख्य मार्ग पर खड़ी करा रहे हैं। आरपीएफ कमांडर को यह बात बुरी लगी और स्टेशन से बाहर निकल आए। आटो चालकों को बुलाकर इसकी पड़ताल में जुट गए। आटो चालकों ने इसे सही बताया।
विज्ञापन
इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर व स्टेशन मास्टर को जिम्मेदारी दी कि आटो चालकों की बैठक कर आवश्यकता के अनुसार उन्हें अंदर आने दें। उधर, डीआरएम ने नलों को चलाकर देखा तो पानी गायब मिला। वहीं, नीचे गंदा पानी भरा होने से वह झल्ला उठे। इतना ही नहीं निकट बने बाथरूम व शौचालय भी देखे, तो बदबू उठती मिली। उन्होंने पुराने शौचालय ढहाकर नए शौचालय बनाने के निर्देश दिए। यहीं नहीं स्टेशन के अंदर कूड़े के ढेर, प्लेटफार्म के अंदर मरम्मत करते कारीगरों को देखकर कहा कि यह काम पहले क्यों नहीं कराया। आज ही क्यों हो रहा है।
विज्ञापन
आचार संहिता लगने पर नहीं पहना माला
झांसी मंडल के डीआरएम केआर मिश्रा के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलने ही विभिन्न दलों के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेसियों ने रीवा-नई दिल्ली एक्सप्रेस मानिकपुर जंक्शन से बाया बांदा, कानपुर, दिल्ली चलाने की मांग की। कानपुर-चित्रकूट एक्सप्रेस को लखनऊ तक बढ़ाने, गरीब रथ के ठहराव व बेतवा एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही एक साल से बंद पड़े टिकट रिजर्वेशन केंद्र को तत्काल संचालित कराने के लिए कहा। स्टेशन में पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय व प्लेटफार्म नंबर दो में पेयजल की व्यवस्था कराए जाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से मो. युसूफ, मुन्ना बार्डर, ओमप्रकाश सोनकर, डा. शाहिद अली, राजू शफकतुल्ला, रामबाबू दीक्षित, मुजफ्फरुद्दीन, कमरुद्दीन, गुलाम मुर्तजा, समाजसेवी श्रीनाथ, सपा नगर अध्यक्ष बाबू राना व मामा इस्लामुद्दीन आदि मौजूद रहे। आचार संहिता को लेकर डीआरएम ने माला पहनने से इंकार कर दिया। कहा कि दो दिन के अंदर आरक्षण केंद्र शुरू करा देंगे। ट्रेनों की मांग पर कहा कि वह रेल विभाग के अधिकारियों को लिखेंगे।