फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dog bite vaccine will also be available in private hospitals

Hamirpur News: निजी अस्पतालों में भी लगेंगी कुत्ता काटने की वैक्सीन

Thu, 29 Jan 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dog bite vaccine will also be available in private hospitals
हमीरपुर। निजी अस्पतालों को भी अब कुत्ता काटने की वैक्सीन लगानी होगी। शासन की ओर से निर्देशित किया गया है कि निजी अस्पतालों में कुत्ता काटने की सुई एआरवी व एसआरवी का स्टॉक अनिवार्य रूप से रखा जाएगा। इससे संबंधित मरीज अगर अस्पताल पर आता है तो तत्काल उसका इलाज करते हुए प्रथम डोज सुई लगाई जाएगी। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गीतम सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में निजी अस्पतालों को जानवरों से सुरक्षित रखने व इलाज की सुविधा के संबंध में निर्देशित किया गया है। कुत्ता, बंदर सहित अन्य जानवरों के काटे जाने से जहां एक ओर मरीज की जान पर बन आती है, वहीं इलाज में चूक से जानवर के काटने पर शरीर में रैबीज के प्रवेश होने की दशा में गंभीर रोग का खतरा पैदा हो जाता है। समय पर इसकी सुई का लगना ही एकमात्र इलाज है। एआरवी व एसआरवी वैक्सीन के लिए निजी अस्पतालों की सूची बनाई जा रही है। दिशा-निर्देश के अनुसार वैक्सीन की उपलब्धता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed