{"_id":"6aca81cbe8c25c9d2e06b6b2","slug":"dm-and-sp-inspected-the-new-grain-market-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146209-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डीएम-एसपी ने किया नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डीएम-एसपी ने किया नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी अशोक कुमार और पुलिस अधीक्षक मृगांग शेखर पाठक ने नवीन गल्ला मंडी मुस्करा का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की पड़ताल की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नवीन गल्ला मंडी परिसर में वेयरहाउस की मौजूदगी के कारण ट्रकों की आवाजाही बनी रहती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान मंडी में अनावश्यक भीड़ और वाहनों की आवाजाही से अव्यवस्था न फैले।
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान कार्मिकों, मतदाताओं और एजेंटों के आने-जाने के रास्तों, वाहन पार्किंग, स्ट्रांग रूम की स्थापना, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखकर विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए। मंडी में वेयरहाउस होने के कारण ट्रकों का सामान्य आवागमन भी जारी रहता है। ऐसे में चुनावी गतिविधियों और सामान्य आवागमन के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम करने पर जोर दिया गया। इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश वर्मा आदि रहे।