{"_id":"6aca8316a301ed562e0b9cb1","slug":"district-level-sports-competition-begins-in-chheebon-hamirpur-news-c-215-1-ckt1003-137551-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: छीबों में जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: छीबों में जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 29 मार्च पास्ट की सलामी लेते विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी व अन्य। स्रोत: शिक्
चित्रकूट। श्री गोस्वामी इंटर कॉलेज छीबों के ठाकुर उजागर सिंह खेल मैदान में शनिवार को 28वीं जिला स्तरीय बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, डीआईओएस रविशंकर, प्रबंधक संतोष कुमार पांडेय और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामराज पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इससे पहले एनसीसी कैडेटों ने परेड की और छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विधायक और डीआईओएस ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता शुरू कराई। पहले दिन दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिता में जिले भर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य शिव शंकर चौधरी, व्यायाम शिक्षक संजय यादव मौजूद रहे। संवाद