फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Demand to dissolve madrassa committee

Hamirpur News: मदरसे की कमेटी को भंग करने की मांग

Wed, 28 Aug 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to dissolve madrassa committee
हमीरपुर। सुमेरपुर के इमिलिया के वार्ड पांच के लोगों ने मदरसे के नूरूल इस्लाम अंजुमन कमेटी को भंग करने की मांग की है। इसमें लोगों ने डीएम और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी सुजात अहमद ने बताया कि मदरसे की इस्लाम अंजुमन कमेटी पांच दशक से चल रही है। इसमें एक ही परिवार के आठ व्यक्ति है। आरोप है कि यह कस्बे से व बाहर से चंदा लाकर अपने स्वार्थ में खर्च करते है।
विज्ञापन

बताया कि पैसे न देने पर धमकी भी देते है। लोगों का कहना है कि कमेटी के अनुसार उनके घर कमेटी की जमीन पर बसे है। इसे लेकर कमेटी दो हजार रुपये प्रति घर और चार हजार रुपये प्रतिमाह बतौर किराया वसूलने के नोटिस भी भेज रही है। इससे मोहल्लेवासियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ईदगाह के अंदर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा अपना व्यापार किया जा रहा है जोकि गलत है। लोगों ने उच्चस्तरीय जांच कराकर कमेटी को भंग कर नई कमेटी बनाई जाने की मांग की है। जिससे वक्फ बोर्ड की जमीन पर ईदगाह परिसर का सही से निर्माण कराया जा सके।

मौके पर नसीम खान, शेरखान, वसीम, फहीम, उस्मान, जुनैद अली, इमरान खान और जमील अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed